छत्तीसगढ़

विधानसभा सत्रों की अवधि बढ़ाने महंत ने सीएम को लिखा पत्र

रायपुर, 15 अक्टूबर। विधानसभा में प्रदेश की ज्वलंत समस्याओं पर सार्थक चर्चा सुनिश्चित करने के लिए नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आगामी विधानसभा सत्रों की अवधि और बैठकों की संख्या बढ़ाने की मांग की है।

डॉ. महंत ने कहा कि प्रदेश में किसानों की समस्याएं, बिजली संकट, कानून-व्यवस्था, बदहाल सड़कें, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी चुनौतियां गंभीर चिंता का विषय हैं। इनका स्थायी समाधान केवल प्रशासनिक आदेशों से नहीं, बल्कि सदन में व्यापक चर्चा और सरकार की जवाबदेही तय करने से संभव है। उन्होंने कहा कि सीमित सत्र अवधि के कारण ध्यानाकर्षण, स्थगन और शून्यकाल की सूचनाओं पर पर्याप्त चर्चा नहीं हो पाती।

महंत ने कहा कि जब लोकतांत्रिक मंचों पर जनता की आवाज नहीं सुनी जाती, तो समस्याएं सड़कों पर आंदोलन का रूप लेती हैं। स्कूली बच्चों का बुनियादी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरना भी चिंताजनक है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष, कार्यमंत्रणा समिति और शासन से सर्वदलीय सहमति बनाकर सत्र के कार्यदिवस बढ़ाने की अपील की, ताकि जनहित के मुद्दों पर गंभीर चर्चा हो और समस्याओं का समय रहते समाधान निकले।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button