कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बोले- वायु प्रदूषण के मामले में हम ‘विश्वगुरु’ क्यों बन रहे हैं?

देश की राजधानी दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को पीएम मोदी और बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है.
मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक्स पर पोस्ट कर पूछा कि दिल्ली वायु प्रदूषण में विश्वगुरु क्यों बन रही है? साथ ही यह भी पूछा कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को हवा का हिसाब देंगे?
दिवाली के बाद दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बहुत ज़्यादा बढ़ गया थी.
कांग्रेस अध्यक्ष ने मोदी सरकार पर प्रदूषण से निपटने के लिए टुकड़ों में कदम उठाने का आरोप भी लगाया.
खड़गे ने कहा, पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वायु प्रदूषण के मुद्दे पर सिर्फ़ बयानबाज़ी की है. 8 मई 2019 को उन्होंने इसे एक बड़ी चुनौती बताया था, लेकिन उनकी सरकार ने इस दिशा में कुछ नहीं किया.
उन्होंने कहा कि दिल्ली-एनसीआर से लेकर उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान तक, लोग साफ़ हवा के लिए तरस रहे हैं.(bbc.com/hindi)



