अभिजीत दीपके को ज़मानत मिलने पर उनकी मां ने क्या कहा?

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके को ज़मानत मिलने पर उनकी मां अनीता दीपके ने खुशी ज़ाहिर की.
न्यूज़ एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए उन्होंने कहा, अब हम काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं और राहत मिली है, क्योंकि कल से हम बहुत तनाव में थे. मेरी सास को गुज़रे अभी 10 दिन भी नहीं हुए हैं और उसके बाद हमें यह ख़बर मिली, जिससे हम बहुत परेशान हो गए थे.
मैंने परसों सुबह उनसे बात की थी. उन्होंने कहा था, मम्मी, मैं ठीक हूं. आप सब अपना ख़्याल रखना और स्वस्थ रहना. ज़्यादा चिंता मत करना.
एनसीपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनीष गवांडे ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, अभिजीत को मनमाने ढंग से हिरासत में रखे जाने के 24 घंटे बाद रिहा कर दिया गया है. मुझे उम्मीद है कि सौरव और आशुतोष को भी जल्द ही तिहाड़ जेल में उनकी ग़ैरक़ानूनी हिरासत से रिहा कर दिया जाएगा.
उन्होंने कहा कि युवाओं की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता.(bbc.com/hindi)

