: थाना क्षेत्रांतर्गत पेण्ड्री में पुरानी रंजीश को लेकर आपसी वाद विवाद करने वाले अनावेदगणों के विरूद्ध पृथक पृथक प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया
लालबाग :- पुलिस अधीक्षक महोदया अंकिता शर्मा के निर्देशन एवं श्रीमान अति० पुलिस अधीक्षक महोदय कीर्तन राठौर एवं श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक महोदय आदित्य कुमार (भापुसे) के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी लालबाग निरीक्षक सुरेश कुमार जांगडे के नेतृत्व में थाना क्षेत्र अंतर्गतं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिस पर आज दिनांक 09/11/2026 को थाना लालबाग क्षेत्रांतर्गत अटल आवास पेण्ड्री के 01. विनोद उर्फ दीपक जंघेल एवं 02. शैलेन्द्र वैदे दोनों में आपसी पुरानी रंजिश को लेकर वाद विवाद करने वाले अनावेदगणों तथा नया शराब भटठी के पास 01. भावेश कुमार यादव एवं 02. धनीराम कंवर द्वारा चखना सेंटर में काम करने वालों के साथ वाद विवाद करने वाले अनावेदकगणों के विरूद्ध 03 पृथक पृथक धारा 170/126, 135(3) बी.एन.एस.एस. के तहत कार्यवाही कर माननीय अनुविभागीय दण्डाधिकारी महोदय राजनांदगांव के समक्ष पेश किया गया।
