ताजा खबर

‘दृश्यम 3’ के लिए अजय देवगन ने तबु से 500% ज्यादा फीस वसूला, फिल्म मचा रही धमाल

Entertainment News: बॉक्स ऑफिस पर फिल्म दृश्यम 3 धमाल मचा रही है। फिल्म की कमाई 250 करोड़ रुपये पार कर गई है। विजय सलगांवकर का किरदार निभाने वाले अभिनेता अजय देवगन ने इस फिल्म के लिए मोटी फीस ली थी। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, फिल्म के लिए अजय देवगन ने 18 करोड़ से 22 करोड़ के बीच में फीस ली है। इस रिपोर्ट में हम बताने जा रहे हैं कि इस फिल्म के लिए किसने कितनी फीस ली।

तबु को कितनी फीस मिली?

इस फिल्म में दिग्गज अभिनेत्री तबु भी अहम रोल में हैं। वे फिल्म में पुलिस ऑफिसर के किरदार में हैं। फिल्म के लिए उन्होंने 2.5 करोड़ से 3.5 करोड़ के बीच में फीस चार्ज की है। फिल्म में उनके कैरेक्टर का नाम मीरा देशमुख है। अजय देवगन और तबु की फीस की तुलान करें तो अजय ने तबु से औसतन 567% ज्यादा फीस ली है।

रील पत्नी और बेटी को इतनी फीस

फिल्म में श्रिया सरन अजय देवगन की पत्नी के रोल में है। उनके कैरेक्टर का नाम नंदिनी सालगांवकर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने 1 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। वहीं, एक्ट्रेस इशिता दत्ता ने फिल्म में विजय और नंदिनी की बेटी अंजू का रोल प्ले किया है। उन्होंन फिल्म के लिए 50 लाख रुपये चार्ज किए हैं।

रजत कपूर को कितना मिला?

फिल्म में रजत कपूर मीरा यानी तबु के पति के रोल में हैं। उनके 40 से 70 लाख के बीच में फीस चार्ज करने की खबरें हैं। एक्टर जयदीप अहलावत भी फिल्म में अहम रोल में हैं। हालांकि, उनकी फीस को लेकर अभी तक कोई खबरें सामने नहीं आई हैं।

बॉक्स ऑफिस पर कमाई

दृश्यम 3 के बॉक्स ऑफिस की बात करें, तो सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 62 करोड़ कमाए। दूसरे दिन फिल्म ने 53.50 करोड़ का कलेक्शन किया। तीसरे दिन फिल्म ने 61 करोड़ कमाए। फिल्म ने टोटल 176.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। फिल्म को तीसरे दिन 2,412,130 फुटफॉल मिला। टोटल फुटफॉल 6,914,170 रहा। वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म ने 272.80 करोड़ कमा लिए।

नवीन कुमार

झारखंड के परिवेश से जुड़े रहे हैं। पहाड़, जंगल और छोटे कस्बों की जिंदगी उन्होंने करीब से देखी है। परिवार में सादगी और मेहनत का मूल्य सिखाया गया। वे लोगों से मिलना, उनकी बात सुनना और स्थानीय मेलों-त्योहारों में शामिल होना पसंद करते हैं। उनकी पहचान सीधेपन और जमीन से जुड़े रहन-सहन से है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button