ड्रोन खरीदने के लिए यूक्रेन को ईयू से मिले 1.24 अरब यूरो

-सोनम मिश्रा
रूस के बड़े मिसाइल और ड्रोन हमले के बाद यूरोपीय संघ ने बुधवार को यूक्रेन को 1.24 अरब यूरो की अतिरिक्त आर्थिक मदद दी. रूस ने 5- अक्टूबर की रात यूक्रेन पर बैलिस्टिक मिसाइल, क्रूज मिसाइल और लड़ाकू ड्रोन से हमला किया. यूक्रेन के मुताबिक, हमले में कई लोगों की मौत हुई, दर्जनों घायल हुए और बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ.
यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला फॉन डेय लाएन ने कहा कि रूस जानबूझकर ऐसी रणनीति अपना रहा है जिससे यूक्रेन के लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी मुश्किल हो जाए. ईयू के मुताबिक, इस पैसे का इस्तेमाल यूक्रेन की ड्रोन रोधी प्रणालियों, ड्रोन के लिए गोला-बारूद और यूक्रेनी कंपनियों द्वारा बनाए जा रहे मिसाइलों की फंडिंग में किया जाएगा.
यह रकम ईयू की तरफ से यूक्रेन को दिए जाने वाले 90 अरब यूरो के सहायता लोन का हिस्सा है. यूरोपीय आयोग के मुताबिक, आने वाले हफ्तों में यूक्रेन के लिए और रकम जारी की जाएगी.(dw.com/hi)

