छत्तीसगढ़

दिल्ली में सचिन पायलट एवं सुखदेव भगत से जयसिंह अग्रवाल ने की सौजन्य भेंट

कोरबा/नई दिल्ली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के आह्वान पर आयोजित “वोट बचाओ–देश बचाओ” महाअभियान की महारैली में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल तथा जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा के अध्यक्ष मुकेश कुमार राठौर सहित प्रदेश एवं जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता इन दिनों दिल्ली में हैं।

इसी दौरान जयसिंह अग्रवाल ने आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं वर्तमान में पंजाब कांग्रेस के प्रभारी श्री सचिन पायलट से नई दिल्ली स्थित AICC के पुराने कार्यालय में सौजन्य भेंट की। श्री पायलट पूर्व में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी के रूप में भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक विषयों एवं समसामयिक राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर आत्मीय चर्चा हुई।

इसके पश्चात जयसिंह अग्रवाल ने झारखंड से लोकसभा सांसद एवं वर्तमान में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी सुखदेव भगत से उनके नई दिल्ली स्थित फिरोजशाह रोड निवास पर सौजन्य भेंट की। इस दौरान छत्तीसगढ़ कांग्रेस से जुड़े विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई तथा आगामी कार्यक्रमों एवं पार्टी गतिविधियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

श्री पायलट एवं सुखदेव भगत से हुई इस सौजन्य भेंट के दौरान छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन एवं अरुण वोरा भी श्री जयसिंह अग्रवाल के साथ उपस्थित रहे।

इस दौरान जयसिंह अग्रवाल एवं कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली में आयोजित “वोट बचाओ–देश बचाओ” महाअभियान की महारैली में प्रदेश एवं जिला कांग्रेसजनों की सहभागिता तथा अभियान से संबंधित संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button