छत्तीसगढ़

ध्रुव राठी ने अपने से संबंधित इस ख़बर को बताया फ़ेक

मशहूर यूट्यूबर ध्रुव राठी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में अपनी गिरफ़्तारी से जुड़ी ख़बरों का खंडन किया है.

ध्रुव राठी ने इस तरह की ख़बरों को फ़ेक न्यूज़ बताया है.

इससे पहले सोशल मीडिया पर कई यूजर दावा कर रहे थे कि ध्रुव राठी को नोएडा पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है. ध्रुव राठी ने ऐसी ही एक ख़बर को शेयर कर उस पर टिप्पणी की है.

ध्रुव राठी कई सालों से जर्मनी में रहते हैं. कॉकरोच जनता पार्टी ने जब अपने दूसरे दौर के आंदोलन का आह्वान किया, तो वो भारत आ गए.

बीते दिनों बेंगलुरु में हुए एक कार्यक्रम में वो सीजेपी के नेताओं के साथ मंच पर खड़े नज़र आए. मगर 10 अक्तूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन में उन्हें शामिल होना था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गुरुग्राम स्थित उनके घर से हिरासत में ले लिया.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button