छत्तीसगढ़

भाजयुमो ग्रामीण अध्यक्ष से मारपीट, पुलिस कर्मी निलंबित

छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 6नवंबर । भाजयुमो ग्रामीण जिलाध्यक्ष पिंटू साहू के साथ मारपीट का मामला सामने आया है । इसका एक वीडियो भी वायरल है। यह मारपीट तेलीबांधा थाने के पुलिस कर्मियों ने पर मारपीट करने का आरोप है। इस मामले की प्रारंभिक जांच के बाद एक पुलिस कर्मी को निलंबित भी किया गया है। बताया जा रहा है कि इसी मामले में 9 नवंबर के बाद एक और बड़ी कार्रवाई की जाएगी।

खबर के अनुसार परसों 4 नवंबर की रात तेलीबांधा पुलिस की टीम पिंटू के घर गई थी। जहां एक किराएदार को लेकर जांच कर रही थी। इसी दौरान पिंटू और पुलिस कर्मियों के बीच विवाद हुआ। जो मारपीट में बदल गया। इसकी खबर मिलते ही शहर अध्यक्ष व साथी भी वहां पहुंचे। इसके बाद सभी थाने पहुंच कर घेराव किया। इसमें मारपीट करने वाले कर्मी और टीआई पर कार्रवाई की मांग की। इसी सिलसिले में पुलिस कर्मी को निलंबित किया गया है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button