ताजा खबर

मूलभूत समस्याओं को लेकर रहवासियों ने (हितग्राही) R.D.A कार्यालय जाकर प्रतिनिधि मंडल ने R.D.A के CEO अवनीश कुमार शरन से भेंट कर सौंपा ज्ञापन

रायपुर :  कौशल्या माता विहार (कमल विहार ) सेक्टर 14बी/ 15 सी की प्रमुख मूलभूत समस्याओं से घिरा है जिसको लेकर समस्त रहवासियों (हितग्राही) R.D.A कार्यालय जाकर नागरिकों के प्रतिनिधि मंडल ने R.D.A के CEO अवनीश कुमार शरन से भेंट कर ज्ञापन दिया और प्रमुख समस्या से अवगत कराते हुए निराकरण करने की माँग की जिसमें प्रमुख रूप से लिफ्ट का मेंटेनेंस, तीनों ब्लॉक ए.बी.सी को ठीक करने सिवरेज लाइन से गटर का पानी सड़को पर फेल रहा है जिससे गंदगी फैल रही है उसे आर डी ए की सीवर लाइन योजना में जोड़ने की मांग रखी , कॉलोनी में निरंतर रूप से साफ सफाई के लिए प्रतिदिन ध्यान देने की बात रखी गई , पीने के पानी हेतु मुख्य लाइन से जोड़ने की मांग की गई ताकि रहवासियों को पीने का साफ पानी मिल सके, खास तौर पर नियमित रूप से सफाई एवं पानी टंकी की सफाई की मांग रही गई एवं छत की शेड जो कि हवा आंधी तूफान में निकल गया है उसे दुबारा लगवाने की कि चर्चा की गई इन सभी समस्याओं पर विस्तार से RDA/CEO ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया है कि प्राथमिकता देकर समस्या का निराकरण किया जाएगा प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से पूर्व कांग्रेस के प्रवक्ता शेख शकील , प्रमोद कुमार बेस, अनिल द्विवेदी , राजेश द्विवेदी ,राहुल बघेल ,  रजनीश कुमार , ऋषि बारले , सुरेश चंद दवे, बबला जी , सुरेश जी , प्रवीण द्विवेदी , लक्ष्मी साहू , ऋतु साहू , निर्मल सिंह, शीना  , मीरा रावते, आदि अनेक रहवासी उपस्थित थे !

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button