ताजा खबर
NMDC किरंदुल के सतर्कता विभाग ने चोलनार आश्रम में कराई चित्रकला प्रतियोगिता
किरंदुल। मंगलवार को एनएमडीसी किरंदुल के सतर्कता विभाग के प्रमुख जगदीश के द्वारा माता भगवती विद्यालय / आश्रम चोलनार में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता का विषय ‘सच बोलने से क्या फायदा / सच क्यों बोलना चाहिए एवं भ्रष्टाचार को कैसे रोका जाना चाहिए’ रखा गया था।
प्रतियोगिता में विद्यालय के सभी बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी कला प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार एवं उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संस्था ने एनएमडीसी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस जागरूकता कार्यक्रम के लिए हमारे विद्यालय को चुनने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद एवं बारंबार साधुवाद।
