शादी का झांसा देकर युवती का रेप करने वाला गया जेल, पिछले साल से फरार था

रायपुर, 9 अक्टूबर।शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
प्रार्थिया नेगुरुवार को थाना गुढ़ियारी में शिकायत दर्ज कराई थी । वह अपने पति से अलग रहकर अपनी 4 वर्षीय बेटी के साथ मायके में रहती है। लगभग दो वर्ष पूर्व उसकी पहचान डिगेश्वर महेश्वर उर्फ राजा से हुई थी। इसके बाद आरोपी ने प्रार्थिया से संपर्क बनाए रखा तथा दोनों के बीच बातचीत होने लगी।
3 जुलाई 24 को आरोपी ने उसे कोटा रोड स्थित मुक्तिधाम के सामने मैदान में मिलने के लिए बुलाया और शादी करने का भरोसा दिलाया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने शादी का झांसा देकर अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।प्रार्थिया ने अपनी शिकायत में यह भी बताया कि जब उसने आरोपी से शादी करने की बात कही, तो आरोपी ने शादी करने से इनकार करते हुए उसके साथ गाली-गलौज की। गुढ़ियारी पुलिस धारा 69, 296 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच कर रही थी। आरोपी डिगेश्वर महेश्वर उर्फ राजा, पिता हेमराज महेश्वर, उम्र 24 वर्ष, निवासी लव-कुश शोरूम के पास, गोंदवारा, को आज गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।



