छत्तीसगढ़

गुढ़ियारी में जलागार का निर्माण गर्मी से पहले पूरा करने के निर्देश

रायपुर, 24 अक्टूबर।नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने जोन-1 कार्यालय का निरीक्षण कर कबाड़ सामग्री के निष्पादन और निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने गुढ़ियारी के दीक्षा नगर में निर्माणाधीन जलागार का काम अगले वर्ष गर्मी से पहले पूरा करने तथा गोंदवारा ब्रिज के पास बाजार व्यवस्थापन की कार्रवाई शीघ्र करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत सीटीयू अभियान में कबाड़ सामग्री के निष्पादन की कार्रवाई देखी। जोन कार्यालय में वर्षों से रखी लगभग 35 पुरानी साइकिलें महिला एवं बाल विकास विभाग और 27 व्हीलचेयर हमर अस्पताल भेजी गई हैं। शेष कबाड़ सामग्री को नियमानुसार नीलाम करने के लिए नगर निगम की मोटर कर्मशाला भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

आयुक्त ने दीक्षा नगर में निर्माणाधीन जलागार का निरीक्षण कर निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगले वर्ष गर्मी शुरू होने से पहले जलागार का निर्माण पूरा कराया जाए। इसके अलावा गोंदवारा ब्रिज के पास क्षेत्र में बाजार की व्यवस्था के लिए जल्द आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जोन कमिश्नर अंशुल शर्मा सीनियर, कार्यपालन अभियंता द्रोणी कुमार पैकरा, सहायक अभियंता शरद देशमुख सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button