ताजा खबर

केंद्रीय मंत्री श्री जे.पी. नड्डा के छत्तीसगढ़ आगमन पर चेम्बर प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य भेंट

रायपुर।केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री  जगत प्रकाश नड्डा  के छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान आज छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष  सतीश थौरानी के नेतृत्व में चेम्बर प्रतिनिधिमंडल ने उनसे सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

चेम्बर अध्यक्ष सतीश थौरानी  ने कहा कि  केंद्रीय मंत्री  जे.पी. नड्डा जी का सरल, सहज एवं आत्मीय व्यक्तित्व सदैव प्रभावित करता है। उनका सभी से आत्मीयता के साथ मिलना, धैर्यपूर्वक बातों को सुनना और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ संवाद करना उनके व्यक्तित्व की विशेषता है। उनके स्नेहपूर्ण व्यवहार और मार्गदर्शन से चेम्बर प्रतिनिधिमंडल अभिभूत रहा।

इस अवसर पर चेम्बर अध्यक्ष सतीश थौरानी, संरक्षक श्रीचंद सुंदरानी, कोषाध्यक्ष निकेश बरडिया, कार्यकारी अध्यक्ष जसप्रीत सिंह सलूजा, राजेश वासवानी, उपाध्यक्ष लोकेश चंद्रकांत जैन, प्रशांत गुप्ता दिलीप इसरानी, निखिल पंड्या, अजय जयसिंघानी, छगन मूंदड़ा , निकिल पंड्या सहित चेम्बर के सदस्यगण उपस्थित रहें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button