छत्तीसगढ़

नितिन नबीन आज रोहतक में करेंगे ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मार्च

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन रविवार को हरियाणा के रोहतक में लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ मार्च करेंगे.

विपक्ष के ख़िलाफ़ बीजेपी के देशव्यापी अभियान के तहत इस मार्च का आयोजन किया जा रहा है.

यह मार्च ऐसे समय में निकाला जा रहा है, जब विपक्षी गठबंधन इंडिया दिल्ली के रामलीला मैदान में एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) और कथित वोट चोरी के विरोध में रैली करेगा.

वहीं, बीजेपी ने विपक्ष पर भ्रामक जानकारी फैलाने, दुष्प्रचार करने और सुनियोजित तरीके से राजनीतिक अराजकता पैदा करने का आरोप लगाया है.

बीजेपी की ओर से जारी बयान के मुताबिक़, पदयात्रा रोहतक के छोटूराम पॉलिटेक्निक मैदान से शुरू होगी और मॉडल टाउन स्थित डी-पार्क पर तक जाएगी.

इस पदयात्रा में हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष अर्चना गुप्ता, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के शामिल होने की संभावना है.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button