छत्तीसगढ़

सीएम हेल्पलाइन में दर्ज 2.31 लाख से अधिक शिकायतों में से 2.05 लाख से अधिक का निराकरण

रायपुर, 16 अक्टूबर।सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076 ।

इस हेल्पलाइन पर अब तक 2.31 लाख से अधिक शिकायतें दर्ज, 2.05 लाख से अधिक का निराकरण हुआ है।लगभग 89 प्रतिशत शिकायतों के समाधान को मुख्यमंत्री ने शुरुआती परिणामों को उत्साहजनक बताया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद कर फीडबैक लिया । समस्याओं के समाधान पर नागरिकों ने संतुष्टि जताई।किसी को मिली आवास की लंबित किस्त, किसी की नौ माह से रुकी पेंशन हुई शुरू, ट्रांसफॉर्मर बदलने से 80 से अधिक परिवारों को मिली राहत।मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता और तत्परता से शिकायतों का निराकरण करने वाले अधिकारियों की सराहना की। शिकायतों के आंकड़ों का विश्लेषण कर नागरिक सेवाओं में सुधार के निर्देश दिए। साय ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से शासन और जनता के बीच विश्वास मजबूत हो रहा ग्राम पंचायतों, उचित मूल्य दुकानों और कॉमन सर्विस सेंटरों तक सीएम हेल्पलाइन 1076 के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए।

समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव श
विकास शील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, विभिन्न विभागों के सचिव, मुख्यमंत्री के विशेष सचिव रजत बंसल सहित सभी जिलों के कलेक्टर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button