छत्तीसगढ़

स्थानीय उत्पाद, स्वरोजगार और उद्यमिता को मिला युवा कैट का प्रोत्साहन

बिजनेस मीट 2026 में जुड़े प्रदेशभर के व्यापारी

रायपुर, 3 नवंबर। इस अवसर पर युवा कैट के प्रदेश अध्यक्ष कांति पटेल एवं प्रदेश महामंत्री रतनदीप सिंह ने आगामी दीपावली पर्व एवं छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर यूवा कैट बिजनेस मीट 2026 का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न व्यापारिक क्षेत्रों से जुड़े उद्यमियों एवं व्यापारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की विशेषता दीपावली थीम एवं पारंपरिक वेशभूषा रही। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत संयोजक एवं स्वावलंबी भारत अभियान के प्रांत समन्वयक आदरणीय श्री जगदीश पटेल जी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत संगठन मंत्री शंकर त्रिपाठी उपस्थित रहे।

श्री पटेल और श्री सिंह ने बताया कि दोनों अतिथियों ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में स्वदेशी, स्वावलंबन एवं राष्ट्र निर्माण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं एवं व्यापारियों को देश की आर्थिक मजबूती में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने, स्वरोजगार एवं उद्यमिता को प्रोत्साहित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने बताया कि कैट सदैव राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन अमर पारवानी के नेतृत्व में वोकल फॉर लोकल अभियान को प्रोत्साहित करता आया है। स्थानीय व्यापार, स्वदेशी उत्पादों एवं छोटे व्यापारियों को बढ़ावा देना संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने व्यापारियों से स्वदेशी उत्पादों को अपनाने एवं स्थानीय बाजारों को मजबूत बनाने की अपील की।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button