jharkhand

ग्रेटर नोएडा: यूपीआईटीएस के चौथे दिन कौशल विकास मिशन के पवेलियन में पीएसी बैंड और शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी-2026 के चौथे दिन सोमवार को उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन का पवेलियन सुबह से ही हुनर और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गुलजार रहा। इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में चल रहे इस पांच दिवसीय आयोजन में कौशल मंच और 16 प्रत्यक्ष कौशल प्रदर्शन केंद्रों पर युवाओं व आगंतुकों की अच्छी भागीदारी रही।

दिन की शुरुआत पीएसी की 32वीं वाहिनी के जवानों के बैंड प्रदर्शन से हुई। उनकी प्रस्तुति से प्रदर्शनी परिसर में देशभक्ति का माहौल बना। इसके बाद युवा कौशल मंच पर एक के बाद एक प्रस्तुतियां देते रहे। उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल के अधिकारियों ने भी मंच पर आकर अपना हुनर दिखाया।

पवेलियन में लगे 16 कौशल प्रदर्शन केंद्रों पर पूरे दिन सीखने-सिखाने की गतिविधियां चलती रहीं। बच्चों से लेकर बड़ों तक ने विभिन्न कौशलों को करीब से देखा और कई जगह खुद हाथ आजमाया।

शाम को दिल्ली घराने के उस्ताद अलीम खान एवं समूह ने शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति दी। उस्ताद अलीम खान और उनके बेटे अरीम खान ने वायलिन बजाया, जबकि तबले पर समीर खान साथ रहे। प्रस्तुति के दौरान पंडाल में बैठे दर्शक झूम उठे।

उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन का पवेलियन इस वर्ष हॉल नंबर-7 के ग्राउंड फ्लोर पर करीब 360 वर्ग मीटर क्षेत्र में लगाया गया है। प्रदर्शनी 25 से 29 सितंबर तक चल रही है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button