‘PM मोदी विष्णु के अवतार’, भारतीय प्रधानमंत्री के फैन हुए भूटानी पीएम, भारत संग दोस्ती पर कही बड़ी बात
भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने पीएम मोदी के नाम पत्र लिखकर जमकर तारीफ की है। 25 साल की जनसेवा के लिए उन्होंने पीएम मोदी को बधाई दी और तारीफ करते हुए उन्हें भगवान विष्णु का अवतार बताया। शेरिंग तोबगे ने पीएम मोदी को अपना बड़ा भाई भी बताया।
पत्र में भूटानी पीएम ने कुछ साल पहले की पीएम मोदी से मुलाकात को याद किया और कहा कि 27 जुलाई 2019 को मैं दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिला। मेरी पार्टी भूटान के चुनावों में दस महीने पहले ही हार गई थी और संसद में उसका कोई प्रतिनिधित्व नहीं था। मैं न तो प्रधानमंत्री था और न ही सांसद। मैं पीएम मोदी से बस एक आम नागरिक के तौर पर मिला।
पीएम मोदी को क्यों विष्णु का अवतार कहा?
पीएम मोदी की जमकर तारीफ की
भूटानी पीएम ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि मैंने उस जनसेवक को देखा, जो अनुशासित, ऊर्जावान और असाधारण रूप से मेहनती है। जिसने मुझे सबसे ज़्यादा प्रभावित किया, वह था देश और देशवासियों की सेवा के प्रति उनका अटूट समर्पण। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि उन्होंने भारतीयों में खुद पर और अपने देश पर एक मज़बूत विश्वास जगाया। मेरे लिए, ये एक समझदार और नेक शासक के गुण हैं।
