छत्तीसगढ़

न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ तीसरे टी20 मैच में भी नहीं खेलेंगे ईशान किशन

भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ 27 अक्तूबर को वेलिंगटन में होने वाले तीसरे टी20 मैच में नहीं खेलेंगे.

बीसीसीआई के मुताबिक़, ईशान दाएं पैर की मांसपेशियों में खिंचाव से उबर रहे हैं, लेकिन अभी मैच खेलने के लिए पूरी तरह फिट नहीं हैं.

ईशान को यह चोट सीरीज़ के पहले टी20 मैच के दौरान लगी थी. बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर नजर रख रही है.

विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र तीसरे टी20 मैच के लिए टीम के साथ बने रहेंगे.

पहले मैच में ईशान किशन का प्रदर्शन कुछ ख़ास नहीं रहा था, पांचवें नंबर पर बल्लेबाज़ी करते हुए उन्होंने सिर्फ़ एक रन ही बनाया था.

पाँच टी20 मैचों की सिरीज़ में भारत 2-0 से आगे है.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button