ताजा खबर

15 नवंबर तक जमा करें युवक युवतियों का बायोडाटा : नोबेल साहू

राजनांदगांव : जिला साहू संघ द्वारा आगामी 22 नवंबर 2026 को युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन की तैयारियों को लेकर जिला साहू संघ ने समाज के सभी लोगों से अपने विवाह योग्य युवक-युवतियों का बायोडाटा निर्धारित समय-सीमा में जमा करने की अपील की है। जिला साहू संघ के अध्यक्ष नोबेल साहू ने समाजजनों से आग्रह किया है कि वे इस सामाजिक आयोजन में अधिक से अधिक सहभागिता निभाएं, ताकि समाज के युवाओं को एक-दूसरे को जानने और योग्य जीवनसाथी चुनने का बेहतर अवसर मिल सके।

श्री साहू ने बताया कि परिचय सम्मेलन के लिए युवक-युवतियों के बायोडाटा जमा करने की अंतिम तिथि 15 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। समाज के सभी अभिभावकों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने विवाह योग्य बेटे-बेटियों का संपूर्ण बायोडाटा निर्धारित तिथि तक जिला साहू संघ राजनांदगांव में अनिवार्य रूप से जमा कराएं। समय पर बायोडाटा उपलब्ध होने से परिचय सम्मेलन की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि युवक-युवती परिचय सम्मेलन समाज को जोड़ने और सामाजिक रिश्तों को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। ऐसे आयोजनों से विवाह योग्य युवक-युवतियों को एक ही मंच पर अपना परिचय देने का अवसर मिलता है। साथ ही अभिभावकों को भी अपने बच्चों के लिए योग्य जीवनसाथी तलाशने में सहायता मिलती है। समाज में आपसी मेलजोल, एकता और पारिवारिक संबंधों को बढ़ावा देने में भी इस प्रकार के आयोजनों की अहम भूमिका रहती है। श्री साहू ने बताया कि परिचय सम्मेलन के अवसर पर जो समाजजन सामाजिक एवं सार्वजनिक विज्ञापन प्रकाशित कराना चाहते हैं वे अपने विज्ञापन भी जमा कर सकते हैं। इसके लिए विज्ञापन ग्रामीण साहू संघ, मंडल साहू संघ, तहसील साहू संघ अथवा जिला साहू संघ राजनांदगांव में जमा कराए जा सकते हैं। उन्होंने समाज के सभी पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, ग्रामीण एवं शहरी इकाइयों तथा स्वजातीय बंधुओं से अपील की है कि वे परिचय सम्मेलन की जानकारी अधिक से अधिक परिवारों तक पहुंचाएं और विवाह योग्य युवक-युवतियों के बायोडाटा समय पर जमा कराने में सहयोग करें। श्री साहू ने कहा कि समाज की एकजुटता और सक्रिय सहभागिता से ही ऐसे सामाजिक आयोजन सफल होते हैं। उन्होंने सभी समाजजनों से 22 नवंबर को आयोजित होने वाले युवक-युवती परिचय सम्मेलन को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आग्रह किया है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button