हिंदी विश्वविद्यालय की शिक्षिका डॉ. विजया सिंह हिंदी पढ़ाने जाएंगी जापान।
सर्वव्यापी /बिलासपुर
कुलपति प्रो. कुमुद शर्मा ने कहा, यह विश्वविद्यालय के लिए गौरव की बात महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा महाराष्ट्र के क्षेत्रीय केंद्र, प्रयागराज के भाषाविज्ञान विभाग में सहायक आचार्य के पद पर कार्यरत डॉ. विजया सिंह का जापान के प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी ऑफ ओसाका में दो वर्ष की अवधि के लिए एसोसिएट प्रोफेसर, विशेष नियुक्ति के रूप में चयन हुआ है। इस नियुक्ति के अंतर्गत वह विश्वविद्यालय में हिंदी भाषा एवं साहित्य तथा भारतीय संस्कृति के शिक्षण का कार्य करेंगी। डॉ. विजया सिंह की इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. कुमुद शर्मा ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने डॉ. सिंह की इस उपलब्धि को विश्वविद्यालय के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की कामना की। क्षेत्रीय केंद्र, प्रयागराज के अकादमिक निदेशक प्रो. अखिलेश कुमार दुबे ने भी डॉ. सिंह को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह शैक्षणिक नियुक्ति हिंदी भाषा और भारतीय संस्कृति के वैश्विक विस्तार के लिए महत्वपूर्ण है। जनसंचार विभाग के सहायक आचार्य डॉ. अख्तर आलम ने भी डॉ. सिंह को बधाई दी। उन्होंने कहा कि डॉ. सिंह अपने अनुभव से जापान में हिंदी भाषा और साहित्य के अध्यापन को नई उंचाइयों तक ले जाएंगी। डॉ. अवंतिका शुक्ला, डॉ. सुप्रिया पाठक, डॉ. आशा मिश्रा, डॉ. हरप्रीत कौर, डॉ. मिथिलेश कुमार तिवारी, डॉ. यशार्थ मंजुल, डॉ. सुरभि विप्लव, डॉ. अश्विनी कुमार सिंह एवं डॉ. चन्द्र मणि ने भी डॉ. सिंह को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उनकी नियुक्ति से जापान में हिंदी भाषा के अध्ययन-अध्यापन को प्रोत्साहन मिलेगा। साथ ही भारतीय साहित्य और संस्कृति परंपराओं को समझने के नए अवसर भी उपलब्ध होंगे। डॉ. विजया सिंह के चयन विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र, प्रयागराज में हर्ष का वातावरण है। डॉ. सिंह ने महात्मा गांधी अतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से एम.फिल. और पीएच-डी. की उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने ‘नव मीडिया की भाषा विशेष संदर्भ फेसबुक और ट्विटर की हिंदी’ विषय पर पीएच-डी. की है। विश्वविद्यालय परिवार ने उनके आगामी दायित्वों के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं।
