ताजा खबर

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का विशेष अभियान तेज, सरायपाली और बलौदा के महाविद्यालयों में लगे पंजीयन शिविर।

विकास नंद/ सर्वव्यापी

जिले में नए एवं छूटे हुए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार डॉ. भीमराव अम्बेडकर शासकीय महाविद्यालय बलौदा तथा रामचंडी महाविद्यालय, बगईजोर सरायपाली में मतदाता पंजीयन शिविर आयोजित किए गए। शिविरों के माध्यम से युवाओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए जागरूक किया गया।जिले में 17 वर्ष से अधिक आयु के युवाओं, 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके पात्र नागरिकों तथा मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूट गए लोगों को जोड़ने के लिए विशेष अभियान चल रहा है। महाविद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रमों के साथ बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा भी शिविर लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों में नए मतदाताओं का नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6 तथा मतदाता सूची में आवश्यक संशोधन के लिए फॉर्म-8 भरवाया जा रहा है।जिले में 8 लाख 476 मतदाता, अभियान में 1321 नए नाम जुड़ेप्राप्त जानकारी के अनुसार, महासमुंद जिले में वर्तमान में कुल 8 लाख 476 मतदाता दर्ज हैं। वहीं, विशेष अभियान के तहत अब तक 1321 नए एवं छूटे हुए मतदाताओं के नाम जोड़े जा चुके हैं। निर्वाचन विभाग का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।बलौदा महाविद्यालय में 60 से अधिक विद्यार्थियों का पंजीयनडॉ. भीमराव अम्बेडकर शासकीय महाविद्यालय बलौदा में रासेयो जिला संगठक महासमुंद डॉ. मालती तिवारी एवं महाविद्यालय की प्राचार्य अनिता पटेल के मार्गदर्शन में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से 60 से अधिक छात्र-छात्राओं का पंजीयन किया गया। साथ ही विद्यार्थियों को मतदाता पंजीयन की प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में जानकारी दी गई।शिविर की संयोजक रासेयो कार्यक्रम अधिकारी कमला बाई दीवान रहीं। इस अवसर पर सहायक प्राध्यापक जितेन्द्र कुमार पटेल, डॉ. गजानंद नायक, रमेश कुमार पटेल, अंजेला लकड़ा, रश्मि निबरगिया सहित महाविद्यालय के कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।रामचंडी महाविद्यालय में 30 से अधिक विद्यार्थियों का पंजीयनइसी तरह रामचंडी महाविद्यालय, बगईजोर सरायपाली में प्राचार्य डॉ. एन.के. भोई के मार्गदर्शन एवं नोडल अधिकारी भरत प्रधान के नेतृत्व में मतदाता पंजीयन शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से 30 से अधिक छात्र-छात्राओं का पंजीयन किया गया। विद्यार्थियों को फॉर्म-6 के माध्यम से नाम जुड़वाने तथा फॉर्म-8 के जरिए मतदाता सूची में आवश्यक संशोधन कराने की प्रक्रिया समझाई गई।15, 21, 22, 28 और 29 अक्टूबर को भी लगेंगे शिविरनिर्वाचन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, जिले के सभी मतदान केंद्रों पर 15, 21, 22, 28 एवं 29 अक्टूबर को विशेष मतदाता पंजीयन शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकेंगे।जिले में चल रहा यह विशेष अभियान नए मतदाताओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था से जोड़ने और मतदाता सूची को अद्यतन करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। पात्र युवाओं एवं छूटे हुए नागरिकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित शिविरों में पहुंचकर अपना पंजीयन अवश्य कराए।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button