छत्तीसगढ़
दर्शकों का टोटा रहा मैच में, कई स्टैंड वीरान रहे
रायपुर, 16 अक्टूबर।भारत जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच तीन 20-20 मैचों का पहला मैच आज खेला गया।टिकिट की सस्ती दरें होने के बावजूद परसदा स्टेडियम में दर्शकों का टोटा रहा। मैच के लिए महिलाओं का प्रवेश फ्री कर दिया गया था। नवरात्रि में गरबा महोत्सव के चलते महिलाओं की मौजूदगी क्षीण रही। पहले दिन मिले रिस्पांस ने अगले दो मैचों के लिए भी संकेत दे दिया है। अगले दिन पर्व अपने चरम पर होगा।



