छत्तीसगढ़

नियमितीकरण की प्रक्रिया के बीच 60 साल वाले दैवेभो वन कर्मियों को कार्यमुक्त करने की तैयारी

संघ की मांग पर विभाग ने पीसीसीएफ को 62 वर्ष करने पत्र भेजा

छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 6अक्टूबर । दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के नियमितीकरण की जारी प्रक्रिया के बीच वन विभाग ने
60 साल पूरी करने वालों को सेवानिवृत्त करने की कवायद शुरू की जा रही है । इसके पीछे विभाग का कम से कम दैवेभो के नियमितीकरण करना उद्देश्य है।

दैवेभो कर्मचारी वाहन चालक, कार्यालय सहायक, कंप्यूटर डाटा एंट्री आपरेटर, दैनिक श्रमिक संघ ने इसका विरोध शुरू किया है। संघ ने राज्य सरकार से सेवानिवृत्ति (कार्यमुक्त)60 के बजाय 62 वर्ष करने की मांग की थी। इस पर वन विभाग ने पीसीसीएफ को पत्र भेजकर वृद्धि को लेकर आवश्यक कार्रवाई कर सूचित करने कहा है।

इससे पहले सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने नियमितीकरण पर सहमति दे सेवा शर्तों और भर्ती नियमों का प्रारूप तैयार करने के लिए चार सदस्यीय समिति गठित की गई है। समिति को 15 दिन में अपनी रिपोर्ट सौंपनी होगी। इसके बाद शासन स्तर पर नियमों को अधिसूचित करने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

वन विभाग ने के बाद से कार्यभारित एवं आकस्मिकता निधि से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के लिए भर्ती तथा सेवा शर्तें नियम, 2024 लागू करने का प्रस्ताव शासन को भेजा था।
अधिसूचना प्रारूप तैयार करने के लिए जैव विविधता बोर्ड के सदस्य सचिव अमिताभ बाजपेयी की अध्यक्षता में समिति बनाई गई है। मुख्य वन संरक्षक, रायपुर वृत्त मणिवासगन एस. और वनमंडलाधिकारी, गरियाबंद मयंक पाण्डेय को सदस्य उप वन संरक्षक रौनक गोयल समिति के सदस्य सचिव बनाए गए हैं। संघ के सदस्यों ने पिछले दिनों सदस्यों से मुलाकात कर अपनी बात रखी है।
इनमें से 10 वर्ष या उससे अधिक समय से कार्यरत 3,630 कर्मियों का नियमितीकरण होगा वहीं 10 वर्ष से कम वालों का स्थाईकरणकिया जाएगा।

पहले 966 तृतीय श्रेणी और 2,664 चतुर्थ श्रेणी के पदों पर 3630 कर्मियों का नियमितीकरण होगा।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button