भगवंत मान का बीजेपी पर आरोप, ‘मेरे कैंप ऑफिस पर सीबीआई रेड कराई गई’, केजरीवाल ने क्या कहा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने उनके कैंप कार्यालय पर रेड की है.
उन्होंने एक्स पर लिखा,भाजपा ने पंजाब चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है. मेरे कैंप कार्यालय में सीबीआई की रेड करवाई गई. अब पंजाब में ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग किया जाएगा, ताकि पंजाब सरकार और मुझे बदनाम किया जा सके.
उन्होंने कहा कि उन्हें लोगों से प्यार और समर्थन मिल रहा है और ये देखकर बीजेपी घबरा गई है.
इसके बाद आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट कर इसे बीजेपी की बौखलाहट बताया.
उन्होंने एक्स पर लिखा, चुनाव से दो महीने पहले पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय पर सीबीआई की रेड बीजेपी की बौखलाहट का नतीजा है.
उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो पंजाब में जीत नहीं सकती इसलिए ईडी-सीबीआई के सहारे चुनाव लड़ना चाहती है.
उन्होंने कहा कि पंजाबियों ने अपना मन बना लिया है और बीजेपी के सीबीआई रेड का जवाब आने वाले चुनाव ने भगवंत मान को सौ से ज़्यादा सीटों से जिता कर दोबारा मुख्यमंत्री बना कर देंगे.(bbc.com/hindi)
