छत्तीसगढ़

5 लाख के माल सहित गांजा तस्कर पकड़ाया

पुलिस ने निकाला जुलूस
छत्तीसगढ़संवाददाता
कुरुद, 10 अक्टूबर। ऑपरेशन निश्चय के तहत कुरुद पुलिस ने 8 किलो गांजा सहित करीब पांच लाख के माल समेत आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार में गांजा परिवहन करते पकड़ाए क्षेत्र के आरोपी के विरुद्ध धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कुरुद थाना में अपराध दर्ज किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शनिवार को नारी-कुरुद रोड पर भरदा चौक के आगे घेराबंदी कर संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से 8 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने गांजा परिवहन में प्रयुक्त कार एवं मोबाइल फोन को जब्त कर आरोपी रामनाथ अंसारी, निवासी गोबरा, थाना कुरुद, जिला धमतरी को गिरफ्तार कर लिया है। जब्त समान में 8 किलो गांजा, एक कार और मोबाइल फोन शामिल है। जिसकी अनुमानित कीमत चार लाख अ_ानवे हजार रुपये आंकी गई है।
टीआई कमलेश ठाकुर ने उक्त मामले में आरोपी के विरुद्ध धारा 20 (बी) नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस)एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी का सड़क पर जुलूस निकाला।
बाहरहाल गांजा तस्कर के विरुद्ध पुलिस द्वारा वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button