छत्तीसगढ़

वीरेन्द्र लकड़ा जांजगीर-चांपा और योगिता देवांगन राजनांदगांव की अपर कलेक्टर बनीं

23 राप्रसे अफसरों के तबादले

छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 16 अक्टूबर। राज्य शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादला आदेश में आंशिक संशोधन किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने 29 सितंबर को जारी तबादला आदेश में बदलाव करते हुए दो अलग-अलग आदेश जारी किए हैं। इनमें कुल 23 अधिकारियों की पदस्थापना में संशोधन किया गया है।

संशोधन के तहत वीरेन्द्र लकड़ा को जांजगीर-चांपा, योगिता देवांगन को राजनांदगांव, शिम्मी नाहिद को रायपुर और प्रकाश कुमार भारद्वाज कोरबा के अपर कलेक्टर बनाए गए हैं। राजकुमार तंबोली को जांजगीर-चांपा और चंद्रिका प्रसाद बघेल को बस्तर में अपर कलेक्टर के पद पर यथावत रखा गया है।

इसी तरह विपुल कुमार गुप्ता को छत्तीसगढ़ भवन मंडल, नवा रायपुर का सचिव बनाया गया है। संगीता अग्रवाल संयुक्त संचालक, चिकित्सा शिक्षा संचालनालय और हेमलता डहरिया उपायुक्त, भू-अभिलेख कार्यालय नवा रायपुर में पदस्थ होंगी। अन्य अधिकारियों की पदस्थापना में भी बदलाव किया गया है। दूसरे आदेश में दशरथ सिंह राजपूत को सारंगढ़-बिलाईगढ़ और भागवत प्रसाद जायसवाल को उत्तर बस्तर कांकेर का अपर कलेक्टर बनाया गया है। प्रफुल्ल कुमार रजक और मृणमयी शुक्ला को मुंगेली तथा दिलीप कुमार उइके को कोंडागांव में पदस्थ किया गया है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button