छत्तीसगढ़

कोलकाता भगदड़: बंगाल सरकार के मंत्री बोले, ‘कभी-कभी हो जाता है’

कोलकाता के चोरबागान में दुर्गा पूजा के दौरान हुई भगदड़ पर पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष की प्रतिक्रिया आई है.

दिलीप घोष ने कहा है कि हमारे देश में कई धार्मिक स्थानों पर जहां बहुत भीड़ होती है, वहां कभी न कभी घटना घट जाती है.

घोष ने मीडिया से बात करते हुए कहा, जो घटना हुई है वो दुर्भाग्यपूर्ण है… कभी-कभी हो जाता है….हर एक पूजा में लाखों लोग दर्शन करते हैं मगर कभी-कभी थोड़ी सी लापरवाही के कारण ऐसी घटना हो जाती है. ऐसा नहीं होना चाहिए. हमारे देश में कई धार्मिक स्थानों पर जहां बहुत भीड़ होती है, वहां कभी न कभी घटना घट जाती है इसलिए आयोजकों को और ज़्यादा सावधानी बरतनी चाहिए.

सरकार की तरफ़ से मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, मुख्य सचिव, पार्टी के अध्यक्ष और मंत्री-नेता वहां पर पहुंचे हैं. जो लोग घायल हैं, उनकी चिकित्सा के लिए पूरी व्यवस्था है मगर जिनके साथ ऐसी घटना हो गई, जिनकी मौत हो गई, उनके परिजनों को मेरी संवेदना है.

उन्होंने कहा, पूजा अभी भी चालू है, बंद नहीं होनी चाहिए और इस प्रकार की घटना नहीं होनी चाहिए.

दिलीप घोष के बयान पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने आपत्ति जताई है.

सुप्रिया श्रीनेत ने एक्स पर लिखा, यह बंगाल के बीजेपी नेता दिलीप घोष हैं. चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल हादसे पर कह रहे हैं कि घटना बहुत दुखदाई है और कभी-कभी हो जाता है.

गौरतलब है कि इस हादसे में 19 लोगों की मौत हुई और 25 लोग घायल हुए हैं.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button