छत्तीसगढ़

जिम्बाब्वे ने भारत को जीत के लिए दिया 115 रन का लक्ष्य

रायपुर, 16 अक्टूबर। जिम्बाब्वे की महिला टीम ने शुक्रवार को यहां तीन मैच की श्रृंखला के पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में भारत के खिलाफ पांच विकेट पर 114 रन बनाए।

जिम्बाब्वे के लिए शारने मेयर्स नाबाद 43 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहीं। टीम के लिए केलिस एंडलोहवु ने 42 रन और मॉडेस्टर मुपाचिकवा ने 16 रन का योगदान दिया।

भारतीय गेंदबाजों में नंदनी शर्मा ने दो जबकि अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़ और श्री चरणी ने एक एक विकेट लिया।

भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीम पहली बार द्विपक्षीय श्रृंखला खेल रही हैं।(भाषा)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button