छत्तीसगढ़

दवा निगम के उप प्रबंधक उपाध्याय, एस‌एस‌ओ देवांगन हटाए गए

रायपुर, 9 अक्टूबर।स्वास्थ्य विभाग ने छत्तीसगढ़ मेडिकल कार्पोरेशन लिमिटेड (दवा निगम) के उप प्रबंधक गुणवत्ता आश्वासन पंकज उपाध्याय और स्टोर सप्लाई आफिसर प्रेमेश्वर देवांगन को हटा दिया है।

उपाध्याय अब केवल सिकलसेल संस्थान में स्टोर एवं मेंटेनेंस अधिकारी रहेंगे। दवा निगम का काम अतिरिक्त प्रभार में था। देवांगन को तकनीकी अनुभाग से हटाते हुए क्वालिटी कंट्रोल में जूनियर अधिकारी बनाया गया है। विभाग ने केवल उपाध्याय को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करने का आदेश जारी किया है। देवांगन को निगम की आंतरिक व्यवस्था के तहत हटाया गया है।

मिली जानकारी अनुसार इनमें से एक को दवा कंपनी के संचालक ने दवा निगम में नियुक्त कराया। जबकि दूसरे को विभाग के पदाधिकारी ने। इसके लिए भी बड़ा लेन देन किया गया था। एक बीते जुलाई में पदस्थ किया गया था और दूसरा दो वर्ष से पदस्थ था। इतना ही नहीं एक अपनी डिग्री की वैधता की लड़ाई लड़ रहा है। साथ ही 3 वर्ष तक निलंबित भी रहा । बहाली भी पूरे वेतन लाभ के साथ की गई थी । यहां तक कि ये अमानक दवाओं को भी मानक रिपोर्ट देते रहे। हाल में एक कंपनी को घटिया कैल्शियम सप्लाई के बावजूद 1 करोड़ का भुगतान किया गया था।
हटाने के इन आदेशों के बाद यह भी चर्चा है कि दोनों एमडी रितेश अग्रवाल के आदेशों को भी नहीं मानते थे। फिलहाल इन दोनों के स्थान पर नई नियुक्ति नहीं की गई है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button