उप चुनावों में भाजपा की जीत पर सीएम बोले, विपक्ष के दुष्प्रचार को नकारा..

रायपुर, 9 अक्टूबर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उत्तर प्रदेश में भाजपा के आठ राज्यसभा प्रत्याशियों के निर्विरोध निर्वाचन और असम, पश्चिम बंगाल व पुडुचेरी के उपचुनावों में एनडीए की जीत पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि ये परिणाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, सुशासन और विकास की नीतियों पर जनता के अटूट विश्वास को दर्शाते हैं।
साय ने कहा कि केंद्र सरकार गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं सहित समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम कर रही है। जनता ने विपक्ष के दुष्प्रचार और नकारात्मक राजनीति को नकारते हुए विकास, स्थिरता और राष्ट्रहित की राजनीति का समर्थन किया है।
मुख्यमंत्री ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि संगठनकी मजबूती और कार्यकर्ताओं का समर्पण पार्टी की सफलता का प्रमुख आधार है।



