छत्तीसगढ़

राष्ट्रपति 22 को रायपुर में रात्रि विश्राम के बाद 23 को जगदलपुर जाएंगी

रायपुर, 9 अक्टूबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 22-23 अक्टूबर को दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर जगदलपुर आ रहीं हैं। श्रीमती मुर्मू 22 की शाम रायपुर आने के बाद इंडोर स्टेडियम के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी। इस दौरान राष्ट्रपति अपने सम्मान में राज्यपाल रमेन डेका द्वारा रात्रि भोज में शामिल होंगी। श्रीमती मुर्मू 23 को पूर्वाह्न जगदलपुर के लिए रवाना होंगी। जहां 4 घंटे के विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर 2.55 बजे दिल्ली लौट जाएंगी। राष्ट्रपति सचिवालय ने उनके जगदलपुर दौरे का मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी कर दिया है।

मुख्य सचिव विकासशील ने गुरुवार को बस्तर कलेक्टर समेत रायपुर के आला अधिकारियों के साथ राष्ट्रपति प्रवास की तैयारी बैठक की थी।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button