61 तीरंदाजों ने असाधारण प्रदर्शन से राजकुमार कॉलेज को किया गौरवांवित

ऑल इंडिया आईपीएससी स्पर्धा में बना ओवरऑल चैंपियन
रायपुर, 30 अक्टूबर। राजकुमार कॉलेज ने बताया कि चार दिवसीय ऑल इंडिया आईपीएससी तीरंदाजी चैंपियनशिप 2026 का आज भव्य पुरस्कार वितरण समारोह के साथ समापन हुआ। इस चैंपियनशिप में 11 स्कूलों के 176 तीरंदाजों ने भाग लिया, जिनमें 121 बालक और 55 बालिकाएँ शामिल थीं, जिन्होंने अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 बालक और बालिका वर्गों में प्रतिस्पर्धा की।
कॉलेज ने बताया कि ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी बालक वर्ग (यू-14, 17 और 19 संयुक्त) में प्रथम स्थान – चैंपियन: राजकुमार कॉलेज, रायपुर – 211 अंक, द्वितीय: बिरला पब्लिक स्कूल, पिलानी – 147 अंक और तृतीय: हैदराबाद पब्लिक स्कूल, रमान्थापुर – 70 अंक रहे 7 बालिका वर्ग (यू-14, 17 और 19 संयुक्त) में प्रथम स्थान- चैंपियन: राजकुमार कॉलेज, रायपुर – 299 अंक, द्वितीय: द लॉरेंस स्कूल, लवडेल – 145 अंक और तृतीय: यादविंद्र पब्लिक स्कूल, पटियाला – 73 अंक रहे।
कॉलेज ने बताया कि प्रतिनिधित्व 61 तीरंदाजों ने किया, जिनमें 35 बालक और 26 बालिकाएँ शामिल थीं, जिन्होंने असाधारण प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया। मेजबान टीम ने कुल 109 पदक जीते, जिनमें 46 स्वर्ण पदक, 35 रजत पदक और 28 कांस्य पदक शामिल हैं 7 इनमें से बालकों ने 47 पदक जीते, जबकि बालिकाओं ने 62 पदक हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया, जो तीरंदाजी कार्यक्रम में प्रतिभा और समर्पण की गहराई को दर्शाता है। इसी के साथ राजकुमार कॉलेज के 27 विद्यार्थियों (13 बालक और 14 बालिकाओं) ने 70वीं नेशनल स्कूल गेम्स 2026 के लिए क्वालीफाई किया है।



