छत्तीसगढ़

टाइगर श्रॉफ़ पर हमले के तीन अभियुक्त गिरफ़्तार, नेपाल भागने की फ़िराक़ में थे

-मोहर सिंह मीणा

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ़ पर हमले के तीन अभियुक्तों को राजस्थान के कोटा से पुलिस ने सोमवार को गिरफ़्तार किया है.

कोटा पुलिस अधीक्षक (एसपी) तेजस्विनी गौतम ने बीबीसी न्यूज़ हिन्दी से फ़ोन पर अभियुक्तों की गिरफ़्तारी की पुष्टि की है.

एसपी तेजस्विनी गौतम ने बीबीसी को बताया, सोमवार सुबह क़रीब साढ़े ग्यारह बजे कोटा सिटी पुलिस ने टाइगर श्रॉफ़ पर हमले के तीनों अभियुक्तों को रेलवे स्टेशन से गिरफ़्तार किया है.

एसपी गौतम ने कहा है, यह तीनों यहां से दिल्ली और फिर दिल्ली से नेपाल भागने की फ़िराक़ में थे. हम तीनों से पूछताछ कर रहे हैं.

पुलिस को फ़िलहाल अभियुक्तों से हथियार बरामद नहीं हुए हैं.

गौरतलब है कि टाइगर श्रॉफ़ की कार पर मुंबई में रविवार शाम को अज्ञात हमलावरों ने फ़ायरिंग की थी.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button