ताजा खबर

राष्ट्रपति के स्वागत के लिए जगदलपुर तैयार, मुरिया दरबार से लालबाग मैदान तक कार्यक्रम की तैयारियां तेज

रायपुर/जगदलपुर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 23 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के जगदलपुर के एक दिवसीय प्रवास पर आएंगी। प्रस्तावित दौरे के दौरान राष्ट्रपति बस्तर दशहरा की ऐतिहासिक परंपरा से जुड़े सिरहासार भवन में आयोजित मुरिया दरबार में शामिल होंगी। इसके अलावा वे लालबाग मैदान में आयोजित आमसभा को भी संबोधित करेंगी।

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में

राष्ट्रपति के प्रस्तावित प्रवास को देखते हुए जगदलपुर में कार्यक्रम की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। वन मंत्री केदार कश्यप ने लालबाग मैदान पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान मंच और बैठक व्यवस्था, विशिष्ट अतिथियों के लिए निर्धारित दीर्घा, सुरक्षा इंतजाम, यातायात प्रबंधन तथा आम नागरिकों की सुविधाओं की समीक्षा की गई। मंत्री कश्यप ने अधिकारियों को सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूरी करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

कार्यक्रम स्थल के निरीक्षण के दौरान जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, महापौर संजय पाण्डे, कमिश्नर डोमन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक बी.एन. मीणा, कलेक्टर आकाश छिकारा और पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए प्रशासन कार्यक्रम से जुड़ी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने में जुटा है। मुरिया दरबार में राष्ट्रपति की भागीदारी बस्तर दशहरा की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक परंपरा से जुड़ा प्रमुख कार्यक्रम होगी।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button