ताजा खबर

किरंदुल गजराज कैंप में धूमधाम से मनाया गया दशहरा पर्व, रावण दहन के साथ हुआ समापन

किरंदुल :  किरंदुल स्थित गजराज कैंप में बुधवार रात्रि को विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया।दुर्गा पूजा जन कल्याण समिति, गजराज कैंप द्वारा आयोजित दशहरा महोत्सव में सर्वप्रथम स्थानीय बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई एवं रामलीला झांकी का प्रदर्शन किया गया, जिसके बाद रावण दहन किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में किरंदुल नगर पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष बबलू सिद्दीकी, पार्षद देवकी ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

समिति के अध्यक्ष भोज राम साहू और सचिव डोमन लाल साहू ने बताया कि वर्ष 1975 से लगातार दशहरा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी कार्यक्रम में किरंदुल एवं आसपास के ग्रामों से हजारों लोग पहुंचे थे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button