छत्तीसगढ़

पैरा एशियन गेम्स: भारत ने जीते दो और गोल्ड मेडल, टैली में इस स्थान पर पहुँचा

भारत ने पैरा एशियन गेम्स में गुरुवार को दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए.

तीरंदाज़ी में शीतल देवी और टोमन कुमार की जोड़ी ने गोल्ड जीता, जबकि पैरा एथलेटिक्स में सुवर्णा राज ने महिला डिस्कस थ्रो स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता.

तीरंदाज़ी के फ़ाइनल में शीतल देवी और टोमन कुमार की जोड़ी ने इंडोनेशिया की टिओडोरा ऑडी आयुडिया फ़ेरेली और केन स्वागुमिलांग को 151-148 से हराया. इस जीत के साथ भारतीय जोड़ी ने गोल्ड जीत लिया.

वहीं, महिला डिस्कस थ्रो की एफ़54 स्पर्धा में सुवर्णा राज ने 15.66 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो करते हुए गोल्ड मेडल जीता.

जापान के नागोया में चल रहे पैरा एशियन गेम्स के चौथे दिन भारतीय खिलाड़ियों ने कुल नौ पदक जीते. इनमें दो गोल्ड और सात ब्रॉन्ज़ मेडल शामिल हैं.

मेडल टैली में भारत चौथे स्थान पर बना हुआ है. भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक 16 स्वर्ण, 22 सिल्वर और 33 ब्रॉन्ज़ सहित कुल 71 मेडल अपने नाम किए हैं.

——-

यूएई ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव के लिए ज़ाकी नुसेबा को बनाया उम्मीदवार

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव पद के लिए अपनी राज्य मंत्री लाना ज़ाकी नुसेबा को आधिकारिक तौर पर उम्मीदवार बनाया है.

यूएई की आधिकारिक न्यूज़ एजेंसी डब्ल्यूएएम के अनुसार, राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन ज़ायद अल नाहयान ने संयुक्त राष्ट्र महासभा और सुरक्षा परिषद के अध्यक्षों को पत्र भेजकर उनके नामांकन की औपचारिक घोषणा की.

लाना ज़ाकी नुसेबा साल 2013 से 2024 तक संयुक्त राष्ट्र में यूएई की स्थायी प्रतिनिधि के रूप में कार्य कर चुकी हैं. इस दौरान उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा की उपाध्यक्ष के रूप में ज़िम्मेदारी संभाली. इसके अलावा, वह यूएन वीमेन के कार्यकारी बोर्ड की अध्यक्ष भी रहीं.

नुसेबा ने वर्ष 2022-2023 के कार्यकाल के दौरान दो बार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता भी की थी.

संयुक्त राष्ट्र चार्टर के प्रावधानों के अनुसार, महासचिव की नियुक्ति संयुक्त राष्ट्र महासभा करती है. हालांकि, इसके लिए सुरक्षा परिषद की सिफ़ारिश ज़रूरी होती है.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button