छत्तीसगढ़

मंत्रालय स्टाफ बस सेवा 1 नवंबर के बाद भी जारी रहेगी

रायपुर, 22 अक्टूबर।मंत्रालय, संचालनालय के लिए स्टाफ बस सेवा जारी रहेगी। 1 नवंबर से बंद करने की खबरों को लेकर मंत्रालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष और सचिव ने

आज बस संचालन के संबंध में वित्त विभाग एवं रजिस्ट्रार शाखा के साथ विस्तृत चर्चा की । इसके हवाले से अध्यक्ष चंद्रकांत पांडे ने सभी कर्मचारियों को सूचित किया है कि नई निविदा की प्रक्रिया पूर्ण होने तक बसों का संचालन सुचारू रूप से जारी रहेगा।अतः इस विषय को लेकर किसी भी प्रकार की चिंता या असमंजस में न रहें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button