छत्तीसगढ़

सऊदी अरब में फंसे जायरीनों को वापस लाने के लिए क्या कर रहा है भारत, विदेश मंत्रालय ने बताया

विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा है रियाद स्थित भारतीय दूतावास और जेद्दाह स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास सऊदी अरब में फंसे भारतीय जायरीनों की जल्द वापसी सुनिश्चित कर रहे हैं.

मंत्रालय ने बताया कि दूतावास इसके लिए संबंधित एयरलाइंस और टूर ऑपरेटरों के साथ सक्रिय तौर पर संपर्क में हैं.

विदेश मंत्रालय का यह बयान दम्माम के किंग फ़हद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत और दो अन्य के घायल होने के बाद आया है.

विदेश मंत्रालय के मुताबिक़, उपलब्ध उड़ानों के ज़रिये उमरा करने गए करीब 3,000 भारतीय जायरीन सऊदी अरब से भारत लौट चुके हैं.

विदेश मंत्रालय ने एक्स पर लिखा, हमारा दूतावास और वाणिज्य दूतावास, सामुदायिक स्वयंसेवकों की मदद से हर संभव सहायता उपलब्ध करा रहे हैं. भारतीय नागरिकों की मदद के लिए 24 घंटे सक्रिय रहने वाले कंट्रोल रूम बनाए गए हैं और नियमित रूप से एडवाइज़री जारी की जा रही हैं.

रियाद स्थित भारतीय दूतावास और जेद्दाह स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास के 247 कंट्रोल रूम के संपर्क का ब्योरा इस प्रकार है-

भारतीय दूतावास, रियाद

टेलीफोन: +966-554412016; +966-542126784
टोल-फ्री नंबर: 8002471234 (केवल सऊदी अरब के भीतर से कॉल करने के लिए)
व्हाट्सऐप: +966-536216082 (केवल संदेश भेजने के लिए)
भारतीय वाणिज्य दूतावास, जेद्दाह

टेलीफोन: +966-12-2614093; +966-556122301
व्हाट्सऐप: +966-536209704 (केवल संदेश भेजने के लिए)(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button