ताजा खबर

कोड़ेनार मुक्तिधाम में विकास कार्यों का भूमिपूजन, 39 लाख के कार्यों की हुई शुरुआत

किरंदुल:कोड़ेनार पंचायत स्थित मुक्तिधाम में शनिवार को विकास कार्यों का भूमिपूजन विधिवत रूप से सम्पन्न हुआ।यह मुक्तिधाम किरंदुल और बचेली दोनों नगर पालिका क्षेत्रों के लिए एकमात्र अंतिम संस्कार स्थल है, जहां लंबे समय से विकास की मांग की जा रही थी।उप मुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा घोषित 39 लाख रुपये की लागत से यहां बाउंड्री वॉल, मंदिर, बैठने के लिए चबूतरा, शेड और पार्क सहित विभिन्न विकास कार्यों का निर्माण किया जाएगा। जिसका भूमिपूजन आज जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया।भूमिपूजन कार्यक्रम में दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी,जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी,जिला पंचायत उपाध्यक्ष अरविंद कुंजाम,कोड़ेनार सरपंच मीना मंडावी,उप सरपंच तपन दास, किरंदुल नगर पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेंद्र सिंह,उपाध्यक्ष बबलू सिद्दीकी, बचेली नगर पालिका अध्यक्ष राजू जयसवाल विशेष रूप से मौजूद रहे।कार्यक्रम किरंदुल नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी शशिभूषण महापात्र की देखरेख में सम्पन्न हुआ।

भूमिपूजन से पूर्व जनप्रतिनिधियों ने सेवा संकल्प का संदेश देते हुए मुक्तिधाम परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, भाजपा किरंदुल मंडल अध्यक्ष विजय सोढ़ी, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने मिलकर परिसर की सफाई की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता संदेश को जन-जन तक पहुंचाया।कोड़ेनार मुक्तिधाम दोनों नगर पालिकाओं के लिए प्रमुख शवदाह स्थल है।यहां विकास कार्यों की शुरुआत से क्षेत्रवासियों को अंतिम संस्कार के दौरान बेहतर सुविधा मिलेगी।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button