छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की पहली भौगोलिक शोध पत्रिका ज्योग्राफर्स टुडे विमोचित

छत्तीसगढ़ भूगोल परिषद वर्ष 2017 से करा रही है राष्ट्रीय स्तर के सेमिनार

छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 24 अक्टूबर । छत्तीसगढ़ भूगोल परिषद द्वारा प्रकाशित शोध पत्रिका ज्योग्राफर्स टुडे (Geographers Today) का विमोचन शनिवार को वरिष्ठ भूगोलवेत्ता डॉ. एच. एस. गुप्ता ने किया। डा. गुप्ता ने कहा कि यह पत्रिका भौगोलिक क्षेत्र की एक प्रतिष्ठित पत्रिका बनेगी। इसमें विशेषकर प्रदेश के संसाधनों का सर्वेक्षण एवं विश्लेषण प्रकाशित हो सकेगा। इस पत्रिका की सराहना डा. गुप्ता के साथ-साथ उपस्थित सभी भूगोलवेत्ताओं ने की। यह पत्रिका अंग्रेजी एवं हिन्दी दोनों माध्यम में प्रकाशित की जा रही है।

इस अवसर पर डा. गुप्ता ने कहा कि छत्तीसगढ़ भूगोल परिषद का गठन 2017 में प्रो. एच. एस. गुप्ता के नेतृत्व एवं डा. जे. पी. शिवहरे के सहयोग से शासकीय बिलासा कन्या महाविद्यालय में किया गया था । परिषद का पंजीयन डा. टी. एल. वर्मा के प्रयास से हुआ। इसके पश्चात् वर्मा के द्वारा दो राष्ट्रीय सेमीनार कराए गए । डा. डी. डी. कश्यप, डा. शीलाश्रीधर, डा. अनिल मिश्रा, डा. अनिल सिंहा एवं कोरोना काल में आनलाइन मोड पर डा. पूर्णिमा शुक्ला एवं डा. पी. एल. चंद्राकर ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय सेमीनार कराया। इसमें देश के वरिष्ट एवं युवा भूगोलवेता सम्मिलित होते हैं और अलग-अलग भौगोलिक विषयों पर शोध और परिचर्चा प्रस्तुत और आयोजित किए जाते हैं। अब तक परिषद के माध्यम से 09 राष्ट्रीय सेमीनार का आयोजन किया जा चुका है।युवा भूगोलवेताओं को प्रोत्साहित करने के पुरस्कार प्रदान किया जाता है।
छत्तीसगढ़ की पहली भौगोलिक शोध पत्रिका के रूप में प्रस्तुत ज्योग्राफर्स टुडे का मुख्य उद्देश्य भूगोल विषय में शोध एवं अकादमिक गतिविधियों को बढ़ावा देना, शोधकर्ताओं को प्रकाशन का मंच उपलब्ध कराना तथा छत्तीसगढ़ की भौगोलिक विशेषताओं और क्षेत्रीय समस्याओं पर वैज्ञानिक अध्ययन को प्रोत्साहित करना है। परिषद के लगभग 150 आजीवन सदस्य हैं।
परिषद का प्रयास है कि युवा पीढ़ी में भौगोलिक अध्ययन के प्रति रुचि विकसित होएश नए शोधकर्ताओं को आगे बढ़ने के अवसर मिलें तथा भूगोल विषय का निरंतर विकास हो। परिषद को उम्मीद है कि ज्योग्राफर्स टुडे के माध्यम से प्रदेश की भौगोलिक विविधता, प्राकृतिक संसाधनों, पर्यावरणीय चुनौतियों तथा सामाजिक-आर्थिक परिवर्तनों से जुड़े शोध कार्यों को व्यापक पहचान मिलेगी। पत्रिका के आगामी अंक में शोध पत्र प्रकाशन हेतु वेब साइट में संपूर्ण जानकारी उपलब्ध है।
इस अवसर पर डा. जे. पी. शिवहरे, संस्थापक अध्यक्ष, डा. टी. एल. वर्मा, पूर्व अध्यक्ष, डा. डी. डी. कश्यप, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ भूगोल परिषद्, डा. पी. एल. चंद्राकर, सचिव, प्रो. शाीलाश्रीधर, डा. गीता राय, डा. राजवंश कौर कोहली, डा. पूर्णिमा शुक्ला, डा. आर. एन. यादव, आयुष्मान मिश्रा उपस्थित थे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button