ताजा खबर

किरंदुल में जरूरतमंदों को बांटे जाएंगे कंबल, सेवा समिति की सराहनीय पहल


किरंदुल। लौह नगरी किरंदुल में आगामी सर्दी को देखते हुए श्रीराम जन कल्याण सेवा समिति (बैलाडीला देव स्थान समिति) एवं गायत्री परिवार, श्री राघव मंदिर किरंदुल द्वारा जरूरतमंद, असहाय और निराश्रित लोगों को कंबल उपलब्ध कराने की पहल की जा रही है। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को ठंड से राहत पहुंचाना है।

समिति का कहना है कि आने वाली सर्दी में गरीब और असहाय लोगों के लिए यह कंबल काफी राहत पहुंचाएंगे। यह पहल सिर्फ एक दान नहीं, बल्कि मानवता और सेवा का संकल्प है, जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा।

समिति ने नगरवासियों से अपील की है कि वे अपने आसपास रहने वाले ऐसे लोगों की जानकारी दें, जिनके पास ठंड से बचने के पर्याप्त साधन नहीं हैं। लोगों के सहयोग से कंबल वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

कंबल दान करने की अपील

इस सेवा कार्य में सहयोग करने के इच्छुक नगरवासी अपनी स्वेच्छा और सामर्थ्य के अनुसार कंबल दान कर सकते हैं। एक कंबल का निर्धारित मूल्य 200 रुपये रखा गया है। इच्छुक दानदाता श्री राघव मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित सत्येन्द्र प्रसाद शुक्ला के पास राशि जमा कर समिति की रसीद प्राप्त कर सकते हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button