छत्तीसगढ़

अवदाब सक्रिय, 17 को प्रचंड तूफान में बदलेगा, छत्तीसगढ़ में दो दिन मौसम शुष्क

छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 15 नवंबर । दक्षिण-पूर्व और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बनाअवदाब पिछले 6 घंटों के दौरान 15 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ा ना है। रविवार को 11:30 बजे यह उसी क्षेत्र में, 9.8N अक्षांश और 86.8E देशांतर के पास स्थित था। इसके उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। 16 नवंबर को यह 30 दक्षिण और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों में एक चक्रवाती तूफान में बदल सकता है, और 17 नवंबर को पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक प्रचंड चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। इसके बाद, अगले 2 दिनों के दौरान इसके और अधिक तीव्र होने और उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर आंध्र प्रदेश के तट की तरफ बढ़ने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार इससे छत्तीसगढ़ बेअसर रहने के संकेत हैं।प्रदेश में मौसम शुष्क रहने और आगामी 4 दिनों में प्रदेश में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।
रविवार कोप्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 32.0C दुर्ग में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.5C अम्बिकापुर में दर्ज किया गया।
रायपुर शहर में भी आकाश साफ रहने कीसंभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 31C और 18C के आसपास रहने की संभावना है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button