ताजा खबर

शादी की खुशियां मातम में बदलीं ओवरटेक के दौरान ट्रक से भिड़ी कार दूल्हे की बहन सहित दो की मौत

राजनांदगांव: ओडिशा के संबलपुर में शादी समारोह संपन्न होने के बाद घर लौट रहे मुस्लिम परिवार की कार शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। महासमुंद जिले में नेशनल हाईवे पर बावनकेरा के पास ओवरटेक करने के दौरान कार सामने चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में एक किशोरी व एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृत युवतियों में एक दूल्हे की छोटी बहन है।

ग्राम बासुला निवासी पूर्व जनपद सदस्य अमीन खान के बड़े बेटे का विवाह ओडिशा के संबलपुर में तय हुआ था। परिवार और रिश्तेदार बारात लेकर संबलपुर गए थे। गुरुवार देर शाम विवाह समारोह संपन्न होने के बाद अमीन खान का छोटा बेटा 25 वर्षीय तारक खान अपनी बहन 16 वर्षीय तसमिया खान, 26 वर्षीय सना गाजी और रायपुर निवासी 35 वर्षीय उजमा खान, 22 वर्षीय आनिया खान को कार में लेकर राजनांदगांव बासुला लौट रहा था। इसी दौरान शुक्रवार सुबह महासमुंद जिले के बावनकेरा के पास ओवरटेक करने की कोशिश में कार ट्रक से जा भिड़ी।

घायलों की हालत नाजुक

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार 16 वर्षीय तसमिया खान और 26 वर्षीय सना गाजी की मौके पर ही मौत हो गई। बता दें कि सना गाजी वकालत की पढ़ाई कर रही थी। दुर्घटना में तारक खान, उजमा खान और आनिया खान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्वजनों और रिश्तेदारों में शोक छा गया। घायलों का हाल जानने के लिए रिश्तेदार रायपुर रवाना हुए। उधर, घटना के बाद बासुला में मातम का माहौल है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button