छत्तीसगढ़

कर्मचारियों-पेंशनरों का महंगाई भत्ता 2% बढ़ा

रायपुर, 29 अक्टूबर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दीपावली से पहले प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों को राहत देते हुए महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में 2 प्रतिशत वृद्धि का निर्णय लिया है। एक नवंबर 2026 से महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की दर 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो जाएगी।
इस निर्णय से प्रदेश के करीब 3.85 लाख शासकीय कर्मचारियों और 1.50 लाख पेंशनरों को लाभ मिलेगा। वृद्धि से राज्य सरकार पर प्रतिमाह करीब 36 करोड़ रुपए और सालाना 432 करोड़ रुपए का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों और पेंशनरों के हितों के प्रति संवेदनशील है। दीपावली से पहले लिया गया यह निर्णय उन्हें आर्थिक राहत देने के साथ ही उनके परिवारों की त्योहार की खुशियां और उल्लास बढ़ाएगा।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button