छत्तीसगढ़

अर्नब तूफ़ान का कहरः आंध्र, तेलंगाना और ओडिशा में भारी बारिश

साइक्लोन अर्नब का प्रभाव अभी भी जारी है. आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और ओडिशा में भारी बारिश हो रही है.

अर्नब तूफ़ान के प्रभाव से आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तेलंगाना के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है. चक्रवात से हुई तबाही का प्रारंभिक आकलन किया जा रहा है.

भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी के यानम तटों के निकट चक्रवात अर्नब पूरी तरह से कमज़ोर हो गया है.

तूफ़ान पिछले 6 घंटों में यह लगभग 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से उत्तर की ओर बढ़ा है और एक गंभीर निम्न दबाव क्षेत्र में बदल गया है.

मौसम विभाग के अनुसार, 28 अक्तूबर को रात 11.30 बजे इसका केंद्र आंध्र प्रदेश के पास, दक्षिण ओडिशा, दक्षिण छत्तीसगढ़ और उत्तरपूर्वी तेलंगाना से सटे क्षेत्र में था.

मौसम विभाग ने कहा कि आज सुबह इसके कमज़ोर होकर डिप्रेशन में बदलने और शाम तक निम्न दबाव क्षेत्र में तब्दील होने की संभावना है.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button