छत्तीसगढ़

रायपुर की एडवोकेट ने डब्ल्यूआईआई देहरादून में दी पॉश पर मैंडेट ट्रेनिंग

सुगंधा जैन के इंटरैक्टिव सेशन की सराहना

रायपुर / देहरादून, 29 अक्टूबर। राजधानी रायपुर में पढ़ी-बढ़ी सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट सुगंधा जैन ने देहरादून स्थित भारतीय वन्यजीव संस्थान (वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया – डब्ल्यूआईआई) में पॉश पर मैंडेट ट्रेनिंग दी। संस्थान में 22 और 23 अक्टूबर को दो दिवसीय मैंडेट ट्रेनिंग का आयोजन डब्ल्यूआईआई के एम्प्लॉईज के लिए किया गया था।

एडवोकेट जैन ने बताया कि इस सत्र की सबसे खास बात इसका इंटरैक्टिव होना रहा। यह अब तक का सबसे ज्यादा इंटरैक्टिव सेशन बताया जा रहा है, जहाँ डब्ल्यूआईआई के एम्प्लॉईज खुलकर अपनी बात रख पाए, अपने सवाल पूछ पाए और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान पा सके। उन्होंने पॉश एक्ट 2013, कार्यस्थल पर यौन उत्पीडऩ की परिभाषा, इंटरनल कमेटी के गठन और उसकी कार्यप्रणाली, शिकायत करने की प्रक्रिया और शिकायतकर्ता के अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button