ताजा खबर

न्यूजीलैंड को चौथे टी20 में हराकर क्लीन स्वीप करना चाहेगी टीम इंडिया, ईशान किशन की वापसी पर नजरें

नई दिल्ली
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज अपने नाम कर चुकी टीम इंडिया ऑकलैंड पहुंच चुकी है। यहां ईडन पार्क पर चौथा मुकाबला शुक्रवार को खेला जाना है। 5 मैचों की सीरीज के पहले तीनों मैचों को टीम इंडिया ने अपने नाम किया था। मंगलवार को तीसरा टी20 जीतने के बाद बुधवार को टीम इंडिया वेलिंगटन से ऑकलैंड पहुंची। गुरुवार को खिलाड़ी मैदान पर प्रैक्टिस करने के लिए उतरे।

अभिषेक और तिलक रेड हॉट फॉर्म में
भारतीय टीम के उपकप्तान तिलक वर्मा के साथ ही सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा दमदार फॉर्म में है। अभिषेक ने तीसरे टी20 में शतक लगाया था। वहीं दूसरी तरफ तिलक के बल्ले से दूसरे मैच में मैन विनिंग फिफ्टी निकली थी।

शिवम दुबे भी जगह नहीं बना पा रहे
भारतीय टीम को विश्व चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले शिवम दुबे भी प्लेइंग इलेवन से बाहर चल रहे हैं। नीतीश कुमार रेड्डी तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में खेल रहे हैं। उन्होंने बल्ले से दूसरा टी20 जीतवाने में मदद भी की थी।

वरुण या कुलदीप को मौका मिलेगा?
भारतीय टीम के दो प्रमुख स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव को इस सीरीज में एक भी मैच खेलने काम मौका नहीं मिला है। पिच में पेस बॉलिंग को मदद रही है। हालांकि अब सीरीज जीतने के बाद उन्हें मौका मिल सकता है। इंजरी के बाद वरुण की यह कमबैक सीरीज भी है।

वैभव सूर्यवंशी का क्या होगा?
वैभव सूर्यवंशी को तीसरे मैच में संजू सैमसन की जगह ओपनिंग करने का मौका मिला था। उन्होंने 19 गेंदों पर 45 रनों की पारी खेली थी। हालांकि ईशान टीम में आते हैं तो वैभव को बाहर होना पड़ सकता है। इसका अलावा टीम मैनेजमेंट के पास कोई विकल्प नहीं दिखता।

ईशान किशन ने बैटिंग की
भारतीय टीम के लिए तीसरे नंबर पर खेलने वाले ईशान किशन पहले टी20 के दौरान चोटिल हो गए थे। इसकी वजह से वह दूसरे और तीसरे मैच में नहीं खेले थे। उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी को मौका मिला था। ईशान ने ऑकलैंड टी20 से पहले नेट्स पर बैटिंग की।

 

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button