छत्तीसगढ़
ट्रक की चपेट में महिला की मौत

भटगांव के बिर्रा मोड़ पर हादसा
छत्तीसगढ़संवाददाता
सारंगढ़, 2नवंबर। भटगांव थाना क्षेत्र के बिर्रा मोड़ के पास आज सुबह हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
सोमवार सुबह करीब 10 से 11 बजे के बीच मोटरसाइकिल पर सवार महिला एक अज्ञात ट्रक की चपेट में आ गई। सूचना मिलने पर भटगांव पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मृतका की शिनाख्त और दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, बिर्रा मोड़ पर तेज रफ्तार और तीखे मोड़ के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं। उन्होंने प्रशासन से इस मार्ग पर गति अवरोधक (स्पीड ब्रेकर) और चेतावनी संकेत लगाने की मांग की है।



